Jokes: पत्नी : बाजार से, दूध का 1 पैकेट ले आओ। हां, अगर नींबू दिखें, तो 6 ले आना..पति, 6 पैकट दूध ले आया.. पढ़ें आगे

Joke 1:

पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।

पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा? 
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।

पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?

पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।

अलादीन और पति दोनों गायब हैं.......

Joke 2:

विदेश यात्रा से लौटकर आये संता ने अपनी बीवी से पूछा- क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूं?
बीवी- नहीं तो
संता- तो फिर लन्दन में एक औरत क्यों पूछ रही थी कि मैं विदेशी हूं

Joke 3:

पत्नी : बाजार से, दूध का 1 पैकेट ले आओ। हां, अगर नींबू दिखें, तो 6 ले आना..।
पति, 6 पैकट दूध ले आया..
पत्नी : 6 पैकेट दूध.. ?
पति : हां 6 पैकेट लाया हूं, क्योंकि बाजार में नींबू दिख गए थे..
अब बताओ पति कहां गलत है ? विश्वास न हो, तो दोबारा पढ लो

Joke 4:

पत्नी जी ने बड़े प्यार से कहा कि आइये आपके सर पर तेल लगा देती हूं

पति की खुशी का ठिकाना न रहा और खुशी खुशी बैठ गए । 
.
हद तो तब हो गयी जब वो सर पर तेल डालकर चली गयी और दूसरे काम में लग गयी 
.
पति ने पूछा कि "ये क्या है ? जल्दी से आओ न , तेल टपक रहा है "
.
पत्नी जी का सनसनाता जवाब सुनकर पति बेहोश है
.
''आज शनिवार है, पंडित जी ने बताया है कि शादी के दिन से ही तुम पर शनि चढ़ा हुआ है ! अपने प्रिय देवता पर तेल चढ़ाओ।''
.
अब तुम्हीं मेरे मंदिर , तुम्ही मेरी पूजा , तुम्हीं देवता हो,... वाला गाना याद आ गया ?? बस !!!! चढ़ा दिया !!!

पति मन में बोला : अच्छा हुआ कि नारियल फोड़ने का नहीं बोला ....

Joke 5:

एक कंजूस को बिजली का करंट लग गया

बीवी- आप ठीक तो है ना

कंजूस- फालतू की बात छोड़ मीटर देखकर बता यूनिट कितना बढ़ा

Joke 6:

एक पत्नी रोज ऑफिस जाते समय अपनी पति  से पूछती —

मोटी रूपा साथ में है ...ले लिए हैं कि नहीं...?

और पति हँसते हुवे उत्तर देता— हाँ बाबा ले लिया  है... ।

एक पड़ोसन रोज सुनती थी पर बीच में दीवार होने की वजह से देख नही पाती थी, आखिर एक दिन उसने जाकर पड़ोसन से पूछ ही लिया कि ये मोटी रूपा कौन है।  जिसके बारे में तू रोज अपने पति ...से ऑफिस जाते समय रोज-रोज पूछती है ? हमने तो आज तक नहीं देखा। किसी मोटी रूपा को भाई साहब के साथ......!!!

उत्तर मिला :*

मो  _ मोबाइल

टी _ टिफिन

रु _ रूमाल

पा _ पर्स (बटुआ)

वो ये चीजें भूलें नहीं इसीलिए एक तकिया-कलाम बनाया है, वे भी पलटकर हँसकर जवाब देते हैं। तो अच्छा लगता है।