Jokes: पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई, पढ़ें आगे

Joke 1:

टीचर (राजू से)- इरादे बुलंद होने चाहिए फिर तो पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है
राजू- सर मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं
टीचर- वो कैसे?
राजू- हैंड पम्प से
टीचर बेहोश.....

Joke 2:

टिल्लू- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है

बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली है
टिल्लू- दाएं पैर में भी खुजलाहट है
बाबा- यात्रा योग बन रहा है
टिल्लू- पेट पर भी खुजलाहट है
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
टिल्लू- गर्दन पर भी खुजलाहट है
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है......

Joke 3:

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?

पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

Joke 4:

लड़के ने महफिल में लड़की को देख कहा एक शेर-
लड़का- अर्ज किया है, महफिल में हमारे जूते खो गये, तो हम घर कैसे जायेंगे?
कोई प्यार से बुलाए तो नगें पैर दौड़े चले आएंगे
लड़की- आप शायरी तो शुरू कीजिए, इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे.......

Joke 5

पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो
शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई
पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है
पत्नी- मालूम था मुझे, इसलिए उस शर्ट का उतना ही कपड़ा
काटकर मैंने जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...