Kangana Ranaut:भाजपा सांसद कंगना रनौत ने वंदे मातरम विवाद के बीच शर्मिला टैगोर से कहा,हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर निकलें

इंटरनेट डेस्क। भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ ही बेबाकी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वो पार्टी के किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं, इन दिनों वंदे मातरम के दो से ज्यादा छंद गाने को लेकर विवाद जारी है, जिस पर सेलेब्स के भी रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं, इसी बीच शर्मिला टैगोर ने कहा कि बाकी के छंद उन लोगों के गाना मुश्किल है, जो लोग ईश्वर में विश्वास रखते हैं। इस पर कंगना रनौत ने नाराजगी जाहिर की है।

कंगना रनौत ने शेयर की पोस्ट
दरअसल, शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम वाले बयान के सामने आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जवाब देने में देरी नहीं की, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शर्मिला टैगोर के बयान का स्क्रीन शॉट शेयर किया और इसे साझा करने के साथ ही लिखा, मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम को लेकर आपत्तियां जाहिर की, लेकिन एक कलाकार के तौर पर मुझे हैरानी है कि आर्ट और कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है।

क्या लिखा आगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कंगना रनौत अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, वंदे मातरम आजादी की लड़ाई का इमोशन है, बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, आप कला के इतने महान नमूने को सिर्फ एक धार्मिक रीति-रिवाज कैसे मान सकती हैं? कंगना ने आगे विवेकानंद की बात को याद करते हुए लिखा, विवेकानंद जी ने एक बात कही थी कि उन्हें ऐसे युवा चाहिए जिनका शरीर लोहे जैसा हो, हड्डियां स्टील के जैसी हो, उनकी नसों में बिजली जैसी ताकत दौड़ती हो। वो मौसम का हाल नहीं बता रहे थे बल्कि शक्ति के जागने की बात कर रहे थे, कृपया हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर निकलें, भले ही ईश्वर में विश्वास करते हों, डॉक्टर भी उस ताकत को शक्ति ही कहते हैं, आइए, एक-दूसरे को अपना समझकर गले लगाएं।

pc- ianslive.in