Visakhapatnam: होमवर्क नहीं किया तो 6 साल के बच्चे के कपड़े खोलने लगी टीचर, गुस्से में मार दिया चांटा, कुछ देर बाद हुई मौत
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। विशाखापत्तनम के वन टाउन इलाके में एक हद्यविदारक घटना सामने आई है। यहा स्थित प्राइवेट स्कूल में 6 साल के बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। परिजन का आरोप है कि उसके क्लासटीचर ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर उसे थप्पड़ भी मारा, जिसके चलते वह डर और सदमे से अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
क्या कह रहे परिजन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 6 साल के प्रणय तेजा के पिता ने कहा कि जब टीचर ने मारा तो वह बेहोश हो गया, उसे किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे की मौत से जुड़े हालातों की जांच शुरू कर दी है, बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अस्पताल में जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजन के अनुसार, प्रणय गुरुवार की सुबह घर से निकला था और देखने में वह पूरी तरह स्वस्थ था।
क्या बताया पिता ने
पिता ने बताया कि दोपहर को उन्हें एक फोन आया जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके बेटे के साथ कुछ हुआ है, हालांकि यह फोन सीधे स्कूल से नहीं आया था, उन्होंने कहा, स्कूल से किसी ने मुझे फोन नहीं किया। मेरे जीजा के घर के पास काम करने वाले स्थानीय रसोइयों ने फोन करके मुझे ये जानकारी दी। पिता ने आरोप लगाया, जब हमने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि टीचर ने उसे डराया था। उन्होंने बच्चे को एक छड़ी से मारा, सदमे और डर के कारण वह वहीं गिर पड़ा, उन्होंने कहा, डॉक्टर ने हमें बताया कि अस्पताल पहुंचने से आधे घंटे पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
pc- abp news






