Karwa Chauth 2025: हाथों में लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बेहद हैं खूबसूरत
- byvarsha
- 08 Oct, 2025

करवा चौथ त्यौहार का सुहागन महिलाऐं साल भर इंतजार करती है। वे इस दिन पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती है और 16 श्रृंगार करती है। इन सोलह शृंगारों में से एक मेहंदी है। इसलिए आज हम आपके लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं।
1. ब्यूटीफुल सेंटर मेहंदी डिजाइन

ये सिंपल लेकिन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है। इसमें हथेली के बीचोंबीच एक सुंदर गोल फ्लोरल पैटर्न बनाया जाता है और चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और बेलें सजाई जाती हैं।
2. अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन महिलाओं को हमेशा पसंद आती है और ट्रेंड में रहती है। इसमें मोटी बेलें, पत्तियां और फूल हाथों पर लंबाई में बनाए जाते हैं। अगर आप थोड़ा मॉडर्न डिजाइन चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट है।
3. लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर करवा चौथ

इस साल लेटेस्ट ट्रेंड में मिनिमल और फुल हैंड डिजाइन दोनों का कॉम्बिनेशन देखा जा रहा है। इस से हाथ खूबसूरत नजर आते हैं इसलिए आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
4. हेना न्यू मेहंदी डिजाइन

नई दुल्हनों के बीच हेना न्यू मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें दिल, मोर और मंडला पैटर्न का सुंदर मिश्रण होता है।
5. फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

जो महिलाएं पारंपरिक और भरा हुआ लुक पसंद करती हैं उनके लिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है