Kiss Diseases: आप भी करते हैं अपने पार्टनर को किस तो फैल सकती है ये गंभीर बीमारियां! जानिए इसके लक्षण
- byShiv
- 27 Dec, 2024

PC: News18
प्यार करने के कई तरीके हैं और इसे जाहिर भी कई तरह से किया जा सकता है। किस यानी चुंबन इंटिमेसी और प्यार को बढ़ाने का एक तरीका है। इसके कई फायदे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि किस करने से कई बीमारियां भी हो सकती है। इन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
सिफलिस
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक किस करने से सिफलिस की बीमारी आपको हो सकती है। सिफलिस बैक्टीरियल इंफेक्शन है और ये ओरल सेक्स के जरिए फैलता है। सिफलिस इंफेक्शन से मुंह में घाव हो जाता है और किस करने से ये बैक्टीरिया सामने वाले के मुँह में भी जा सकते हैं। इस इंफेक्शन को कंट्रोल करने के लिए आप एंटीबायोटिक की मदद ले सकते हैं। सिफलिस में बुखार, गले में दर्द, खराश, लिम्फ नोड में सूजन आदि हो जाती है।
इंफ्लुएंजा
किस करने से इंफ्लुएंजा भी हो सकता है। इसमें सांस से संबंधित बीमारी या फ्लू की समस्या हो सकती है। इन्फ्लुएंजा में मसल्स पेन, गले में इंफेक्शन, और बुखार आदि हो जाता है।
हर्पीस
किस करने से हर्पीस की समस्या भी हो सकती है। ये दो प्रकार के होते हैं; एचएसवी 1 और एचएसवी2. HSV 1 वायरस किस के जरिए आसानी से फैल सकता है. मुंह में लाल या सफेद रंग के छाले इसके सबसे प्रमुख लक्षण माने जाते हैं.
मसूड़ों में परेशानी
अगर आपके पार्टनर को मसूड़ों औऱ दांतों में समस्या है और आप उसे किस करते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके मुँह में भी प्रवेश कर सकते हैं और आपको भी दांतों और मसूड़ों की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from newsnationtv.