LIC: एलआईसी की ये योजनाएं बनाएगी आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित, पढ़ाई से शादी तक की टेंशन हो जाएगी खत्म

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं और इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता भी हैं, ऐसे में एलआईसी की और से भी कई योजनाओं पर काम किया जाता है। जिससे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं के जरिए माता- पिता के ना होने पर भी बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। तो आइये बताते हैं इन योजनाओं के बारे में।

जीवन लक्ष्य योजना
ये एक प्रोटेक्शन और सेविंग का प्लान है। अगर पॉलिसी लेने वाले की अचानक से मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को हर साल कुछ एश्योर्ड का एक हिस्सा मिलेगा। साथ ही पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर मैच्योरिटी अमाउंट और बोनस भी मिलेगा। ये योजना उन माता-पिता के लिए फायदेमंद है जो अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों को सुरक्षित करना चाहते हैं।

जीवन तरुण योजना
ये योजना खासतौर पर बच्चों के लिए बनाई गई सेविंग स्कीम है। जब आपका बच्चा 20 साल का हो जाएगा तब इसका भुगतान शुरू होगा, जो 25 साल तक अलग-अलग तरह से बच्चे को आर्थिक रूप से मदद करेगा। इस योजना का उद्देश्य हायर एज्युकेशन और करियर की शुरुआत के लिए मजबूत फंड तैयार करना है।

PC- deccanherald.com