Lok Sabha Elections: अजमेर सीट से कांग्रेस इनमें से किसी एक को दे सकती है टिकट
- byShiv sharma
- 20 Mar, 2024
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को अभी 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना है। कांग्रेस की ओर से जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी की जा सकती है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस किस नेता पर दांव खेल सकती है। इस सीट से राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी जीत दर्ज कर चुके हैं।
कांग्रेस इस सीट से पूर्व मंत्री रघु शर्मा और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी में से किसी एक पर दांव खेल सकती है। कांग्रेस की ओर से जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। कांगे्रस को लम्बे समय से इस सीट पर जीत नहीं मिली है। गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 19 अप्रेल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल को होगा। PC: thestatesman