Lok Sabha Elections: क्या इस कारण राजस्थान नहीं आ रहे हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक? गहलोत ने भी कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लगातार जमकर प्रचार कर रहे हंै। पीएम मोदी खुद यहां पर बड़ी संख्या में चुनावी सभाओं को संबोधित कर कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेताओं की चुनाव प्रचार को लेकर उदासीनता देखने को मिली है। 

राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं की राजस्थान में कम ही चुनावी सभाएं हुई हैं। खबरों की मानें तो कांग्रेस के बड़े नेताओं की राजस्थान में चुनाव प्रचार को लेकर उदासीनता का एक कारण प्रत्याशियों का आर्थिक संकट माना जा रहा है। खबरों के अनुसार, गत रात कांग्रेस की ओर से कैंपेन कमेटी की बैठक में इस संबंध में मंथन भी हुआ है।  

बैठक में भी बड़ी संख्या में नेता शामिल नहीं हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक गहलोत भी इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके  हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खाते फ्रीज किए गए हैं, उससे कांग्रेस को चुनावी अभियान को गति देने में परेशानी रही है।

 PC: republicworld