Lok Sabha Elections: लाल डायरी से राजस्थान की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब इस पार्टी का करेंगे प्रचार

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के कारण इन दिनों प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म है। इसी बीच लाल डायरी का जिक्र कर पूर्व की अशोक गहलोत में हलचल पैदा करने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करेंगे। 

खबरों के अनुसार, उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार को लेकर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सीएम एकनाथ शिंदे के साथ भाजपा की की जो बात हुई है उसी के अनुसार हम पूरा समर्थन देंगे और सहयोग करेंगे। राजेन्द्र गुढ़ा ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में चुनाव प्रचार के लिए जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे पूरा करेंगे। 

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। राजेन्द्र गुढ़ा ने अब कहा कि सीएम रहते हुए अशोक गहलोत ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया और मेरे खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा झूठे मुकदमे चलवाए।
 PC: abplive.