LPG Crisis: गैस एजेंसियों ने ग्राहको को किया अलर्ट, डिलीवरी को लेकर भी आया नया अपडेट

इंटरनेट डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच में पीएम मोदी ने पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग कम करने की बात कही है। इस बीच गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर भाी बड़ा बदलाव किया गया हैं। अब एचपी, इंडेन और भारत गैस जैसी कंपनियां सिलेंडर देने से पहले ग्राहकों से डिलेवरी आथेंटिक कोड मांग रही है।  यह नया सिस्टम ग्राहकों की सुरक्षा और सही डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है।

क्या है नया सिस्टम?
डीएसी एक तरह का सिक्योरिटी कोड या ओटीपी होता है, जो सिलेंडर बुकिंग के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। जब डिलीवरी बॉय गैस सिलेंडर लेकर आपके घर पहुंचता है, तभी यह कोड उससे शेयर करना होता है। कोड मैच होने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है।

क्या है इसका मकसद
इस सिस्टम का मकसद गैस सिलेंडर की गलत डिलीवरी रोकना और पारदर्शिता बढ़ाना है। इससे सिलेंडर सही ग्राहक तक पहुंचता है और रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहता है।

HP Gas ने ग्राहकों को क्यों किया अलर्ट?

HP Gas ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए ग्राहकों को सावधान रहने की सलाह दी है, कंपनी के मुताबिक, कई ठग नकली LPG डिलीवरी मैसेज भेजकर लोगों से OTP मांग रहे हैं, ऐसे में किसी भी मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें।