LPG Crisis: स्ट्रेट होर्मुज से जल्द निकलेंगे भारत के झंडे लगे 2 एलपीजी के जहाज, संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी संकट के कारण देश में एलपीजी गैस की किल्लत बनी हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए दुनिया भर के देशों में कच्चे तेल, गैस और व्यापारिक जहाजों के आवाजाही पर ईरान की ओर से की गई नाकाबंदी के बीच भारत के लिए एक खुशखबरी आई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो आने वाले दिनों में भारत के राष्ट्रीय ध्वज लगे हुए दो एलपीजी के टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं।

विदेश मंत्री ने की थी बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अराघची की फोन पर बात होने के बाद भारत के दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकलकर आए थे। हालांकि पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल से लदा कोई भी टैंकर इस रास्ते से होकर नहीं गुजरा है। अलजजीरा ने डेटा एनालिटिक्स फर्म कपलर के हवाले से रिपोर्ट किया है कि भारतीय झंडे लगे ये दोनों एलपीजी टैंकर फिलहाल खाड़ी क्षेत्र के जलक्षेत्र में लंगर डाले हए हैं और हालात के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। एक खाली कच्चे तेल का टैंकर, जिस पर अमेरिका के प्रतिबंध लागू हैं, 18 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर वापस ईरानी जलक्षेत्र की ओर लौट गया।

जानकारी के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, यह समुद्री रास्ता खाड़ी देश के जलक्षेत्र को हिंद महासागर के साथ जोड़ता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत इसी रास्ते से होकर गुजरता है, ऐसे में इस इलाके में किसी भी तरह से दिक्कत या बाधा का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और आपूर्ति पर पड़ सकता है।

pc- ndtv raj