LPG Prices: 1 मई से हो सकता हैं एलपीजी की कीमतों में बदलाव, नियमों में भी आ सकती हैं...
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट का असर भारतीय घरों में भी दिख रहा है। लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे है। जैसे-जैसे मई करीब आ रहा है, एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में और बदलाव होने के आसार हैं। यह उन उपायों की कड़ी में एक और कदम होगा जो संकट शुरू होने के बाद से अब तक लागू किए जा चुके हैं।
दोबारा बढ़ सकती हैं कीमतें
अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तो सिर्फ एक महीने में तीन बार बढ़ोतरी हुई है।
नियम हो सकते हैं लागू
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई 2026 से एलपीजी की कीमतों में एक और बदलाव होने की पूरी आशंका है। खबरों के मुताबिक, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल नई डिलीवरी और बुकिंग के नियमों पर भी चर्चा कर रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुकिंग के नियमों को पहले ही सख्त कर दिया है। शहरी इलाकों में दो बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में इसे 45 दिन तक बढ़ा दिया गया है। अभी के ओटीपी-बेस्ड डिलीवरी ऑथेंटिकेशन सिस्टम को अब हमेशा के लिए लागू किए जाने की उम्मीद है।
pc- upstox.com






