LPG Rules: बंद हो सकता हैं आपका एलपीजी कनेक्शन, जाने क्या हैं अब नियम

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर कई देशों में दिख रहा है। एलपीजी सिलेंडर हो या फिर रोजमर्रा के सामान सब महंगाई की चपेट में आ गए हैं। गैस और तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत में भी दिख रहा है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और ज्यादा बुकिंग जैसी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने एलपीजी बुकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े नियम सख्त कर दिए हैं। 

डबल कनेक्शन वालों के लिए नियम जाने
बता दें कि ये नियम 1 मई से पूरे देश में लागू हो गए हैं। अगर बात करें नए नियमों की तो इसके तहत अगर आपके घर में पहले से पीएनजी यानी पाइपलाइन गैस कनेक्शन मौजूद है और साथ ही एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन भी है तो ऐसे में आपको एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। सरकार का कहना है कि जिन घरों में पहले से ही पाइपलाइन गैस की सुविधा है, वहां एलपीजी सिलेंडर की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपका कनेक्शन बंद हो सकता है।

ई-केवाईसी कराना होगा जरूरी
सबसे जरूरी बात अब सभी एलपीजी यूजर्स के लिए आधार बेस्ड ई केवाईसी कंपलसरी कर दिया गया है और अगर जिन लोगों का आधार वेरिफिकेशन अधूरा है तो उन्हें सिलेंडर रिफिल नहीं मिल सकेगा। हालांकि, ध्यान रहें कि जिन यूजर्स ने पहले ही ई केवाईसी पूरा कर लिया है उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।

pc- indianexpress.com