LPG Shortage: 5 किलों का गैस सिलेंडर मिलेगा सिर्फ इन लोगों को, 9 दिन के अंतराल में करा सकेंगे रिफिल

इंटरनेट डेस्क। देश में एलपीजी किल्लत अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। जिससे उद्योग जगत और श्रमिकों पर गंभीर असर पड़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पांच किलो के छोटे गैस सिलिंडर की सुविधा की है। जिन्हें केवल श्रमिकों को ही उपलब्ध कराया जाएगा। इन सिलिंडरों की रिफिल बुकिंग नौ दिन के अंतराल पर होगी और एजेंसी से लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है।

स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण
प्रशासन का कहना है कि इस कदम से छोटे और मध्यम उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को राहत मिलेगी। हालांकि जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। कई लोगों को गैस एजेंसी ने छोटा सिलिंडर देने से मना कर दिया। एजेंसी का कहना था कि केवल जरूरतमंदों को ही यह सुविधा दी जा रही है।

गैस संकट के कारण उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिससे कई इकाइयों को अपनी कार्य क्षमता घटानी पड़ रही है। खासकर छोटे और मध्यम उद्योग इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

pc- oneindia hindi