LPG Shortage: एलपीजी बुकिंग केा लेकर आई अच्छी खबर, अब शुरू हुई फिर से ये पुरानी सुविधा...

इंटरनेट डेस्क। ईरान युद्ध के कारण कई देशों में एलपीजी किल्लत बनी हुई है। ऐसे में एलपीजी बुकिंग के मामले में बड़ी अच्छी खबर आई है। एक बार फिर से डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से होम डिलीवरी गावों में शुरू कर दी गई है। मार्च के शुरूआत में युद्ध के शुरू होने के बाद ग्रामीण स्तर पर कई बार सिलेंडर के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास जाना पड़ता था।

घर पर सिलेंडर पाने के लिए करना होगा यह काम
अगर आप चाहते हैं कि आपको घर बैठे एलपीजी सिलेंडर मिल जाए तो इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको गैस की बुकिंग करनी होगी। इसके बाद एक ओटीपी आएगा। इसी ओटीपी के आधार पर एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। 

केंद्र सरकार ने क्या कहा
बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एलपीजी सिलेंडर की 99 प्रतिशत बुकिंग ओटीपी आधारित हो रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास सिलेंडर के कमी की कोई खबर नहीं है। आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।

pc- upstox.com