LPG Shortage: नहीं करवाया हैं आपने ये काम तो रूक सकती हैं आपके सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार ने बदला नियम

इंटरनेट डेस्क। देश में इस समय रसोई गैस को लेकर किल्लत चल रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारत में एलपीजी की मांग तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी निर्देश जारी किया है, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सभी घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को अपनी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।

क्या कहा सरकार ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार की और से कहा गया हैं कि उपभोक्ता यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं करते हैं तो फ्यूचर में गैस सिलेंडर की डिलीवरी या सब्सिडी से जुड़ी सेवाओं में दिक्कत आ सकती है। सरकार का कहना है कि यह कदम गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि एलपीजी कनेक्शन का उपयोग केवल सही उपभोक्ता को ही मिले।

घर बैठे कैसे कर सकते हैं ई-केवाईसी?
मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है और इसे करने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत भी नहीं है, उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उपभोक्ताओं को अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। भारत में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति मुख्य रूप से इंडेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस जैसी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से की जाती है। ऐप में लॉगिन करने के बाद ई-केवाईसी का ऑप्शन चुनकर आधार आधारित वेरिफिकेशन करना होगा।

pc-live hindustan