LPG Shortage: एलपीजी सप्लाई सुधरने में लग सकते हैं अभी 3-4 साल! अधिकारी ने किया दावा

इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध से बिगड़े हालातों के बाद देश में गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है। बुकिंग के बाद भी गैस की सप्लाई अभी पहले की तरह नहीं हो रही है। भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई चौन पर बुरा असर पड़ा है। अब जानकारी सामने आई है कि भारत में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी एलपीजी की सप्लाई बहाल होने में करीब चार साल का वक्त लगेगा। यह बात एक सरकारी अधिकारी ने कही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंग्रेजी वेबसाइट मनी कंट्रोल से बातचीत में कहा है कि सरकार का पूरा ध्यान फिलहाल एलपीजी और क्रूड ऑयल की सप्लाई पर है। कोशिशें की जा रही हैं कि सभी घरों तक एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रहे और कोई भी कमी होती है तो उसे तुरंत दूर किया जाए।

दिक्कत क्यों आ रही
अधिकारी ने आगे कहा, प्रभावित सप्लायर्स से सरकार लगातार जानकारी ले रही है। इसी जानकारी के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि एलपीजी की सप्लाई पहले की तरह बेहतर होने में अभी तीन से चार साल लग सकते हैं या इससे भी ज्यादा वक्त लगे।  अधिकारी ने बताया कि कुछ बहुत ही ज़रूरी सप्लाई के स्रोत बंद हो गए हैं, इसलिए यह दिक्कतें आ रही हैं।

pc- deccanherald.com