LPG Shortage: 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई हुई दोगुनी, जान ले कीमत और इससे जुड़ी कुछ...
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से एलपीजी सप्लाई बाधित हो रही है। इस बीच सरकार ने घरों पर दबाव कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, इसके तहत सभी राज्यों में 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है। यह छोटे सिलेंडर कमी के समय में एक जरूरी विकल्प बन गए हैं। तो जान लेते हैं सबकुछ।
5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत
5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिफिल की कीमत अब लगभग ₹649 हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹598 थी लेकिन ₹51 की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत में उछाल आया है। जो लोग फ्री ट्रेड एलपीजी कैटेगरी के तहत नया कनेक्शन लेना चाहते हैं उनके लिए शुरुआती कीमत ₹1,450 रुपए से ₹1,700 के बीच है. इसमें सिलेंडर, रेगुलेटर और पहली बार गैस भरवाना शामिल है।
तुरंत खरीदने का ऑप्शन
5 किलोग्राम वाले सिलेंडर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आसानी से मिल जाता है। आम एलपीजी कनेक्शन के उलट इन सिलेंडरों को ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर या फिर चुनिंदा किराना दुकानों से लगभग तुरंत, सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही खरीदा जा सकता है। खरीदारों को बस एक वैध आईडी दिखानी होती है।
pc- energywatch.in






