Madrasa Viral News: बांग्लादेश के मदरसे में शिक्षक महिला के साथ कर रहा था गंदा काम, बार बार उसे छु कर.. तभी..

PC: inkhabar

बांग्लादेश के नेत्रकोना स्थित एन अकंद कामिल मदरसे का एक आपत्तिजनक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मदरसे का शिक्षक मौलाना एहसानुल हक काले बुर्के में मौजूद एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार करता नज़र आ रहा है।

यह मामला अगस्त महीने का है। CCTV फुटेज के अनुसार 17 अगस्त सुबह 11:38 बजे शिक्षक कमरे में महिला के साथ टेबल के आमने-सामने बैठकर बात कर रहा था। कुछ देर बाद वह महिला की कुर्सी के पीछे गया और उसे बार-बार गलत तरीके से छुआ।

20 अगस्त दोपहर 12:19 बजे महिला दोबारा कमरे में दिखी, जहाँ शिक्षक दरवाज़े पर नज़र रखते हुए बार-बार उसके पास जाता दिखाई दिया। उस समय मदरसे में ऑनर्स की परीक्षा चल रही थी।

स्टाफ का विरोध और प्रशासन की कार्रवाई

मदरसे के अन्य शिक्षकों और महिला स्टाफ ने लाइव CCTV फीड में यह हरकत देखी और इसे धार्मिक व शैक्षणिक संस्थान की मर्यादा के खिलाफ बताया। कुछ शिक्षकों ने प्रशासन पर शुरुआत में मामला दबाने का भी आरोप लगाया।

आरोपी शिक्षक मौलाना एहसान उल हक को किया गया सस्पेंड

मामला सामने आने के बाद मदरसा प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मौलाना एहसान उल हक को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी के मदरसा परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। मामले की निष्पक्षता से जाँच के लिए एक विशेष जांच समिति गठित की है और स्थानीय प्रशासन को लिखित सूचना दी है।

आरोपी का पक्ष:
मौलाना एहसानुल हक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल फुटेज में दिख रही बुर्के वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है।