Video: एक ने पकड़ा लड़की का दुपट्टा, बाकियों ने लड़के को दबोचा… अब मंदार पर्वत का वीडियो वायरल

PC: In khabar

बिहार में जमुई में 19 सितंबर को नाबालिग लड़के और लड़की को रोक कर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। वीडियो मंदार पर्वत का है जो वायरल हो रहा है। कथित रूप से वीडियो 3 सितंबर का बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या है?
वीडियो में करीब 5 से 6 लोग दो नाबालिगों को घेरे नजर आ रहे हैं। उनमे से एक युवक को लड़की का दुपट्टा पकड़े देखा जा सकता है, जबकि कुछ अन्य लोग उसके साथ मौजूद लड़के को कथित तौर पर पीटते दिखाई देते हैं। स्थानीय सूत्रों और परिजनों के अनुसार, घटना के समय दोनों पर दबाव बनाने और मामले को दबाने की नीयत से उन्हें डराने की कोशिश की गई थी।

वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और इसके पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है. ऐसे में वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों की पुलिस जांच जरूरी है.