Maha Kumbh 2025: 12 साल बाद इस दिन होगा महाकुंभ का पहला शाही स्नान, जाने क्या होगा इस बार खास

इंटरनेट डेस्क। महाकुंभ मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं आज पीएम मोदी भी यहां दौरा करने जा रहे और सुविधाओं को देखने जा रहे है। वैसे आपको बता दें कि 12 साल बाद महाकुंभ मेला लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होने जा रही है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर लगने वाले इस महाकुंभ में दुनियाभर से श्रद्धालु आएंगे। महाकुंभ मेला आध्यात्मिकता और परंपरा के अनोखे संगम में बड़ा आकर्षण का केंद्र होता है। ऐसे में जानते हैं इस बार महाकुंभ मेले में यहां क्या क्या खास होगा।

प्रयागराज महाकुंभ होगा खास
महाकुंभ मेले में देशभर के अलग अलग राज्यों के पवेलियन नजर आएंगे। इन पवेलियन राज्यों में कला, पर्यटन, संस्कृति का नजारा दिखाई देगा। मकर संक्रांति से लेकर बैसाखी तक के पारंपरिक त्योहारों पर आधारित पवेलियन में 35 से ज्यादा स्टॉल्स बनाए गए हैं। कला ग्राम महाकुंभ 2025 का खास आकर्षण है। कला ग्राम 3 प्रमुख थीम्स पर आधारित हैं, इनमें भारतीय कला और संस्कृति के कई पहलुओं प्रदर्शन किया जाएगा। महाकुंभ मेले में यमुना नदी घाट के किनारे अल्ट्रा मॉडर्न वाटर लेजर शो किया जाएगा। इसके साथ ही 20 जनवरी और 5 फरवरी को ड्रोन शो का होगा।

महाकुंभ में स्नान की तारीखें
महाकुंभ मेले में पहला और पूर्णिमा का स्नान 13 जनवरी को होगा। इसके बाद 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर शाही स्नान होगा, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का शाही स्नान होगा, 3 फरवरी को वसंत पंचमी का आखिरी शाही स्नान होगा। वहीं 4 और 12 के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नपान होगा। वैसे आपको बता दें कि 45 दिनों के महाकुंभ मेले में 21 शाही स्नान होंगे।

pc- mahakumbh.in