Maharashtra Politics: शपथ ग्रहण से पहले शिंदे ने भाजपा को दी ये नई टेंशन, अड़ बैठे हैं अब इस बात पर...बीजेपी में मची हैं खलबली

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने नेता देवेंद्र फडणवीस को अपना मुख्यमंत्री चुन लिया है। आज शाम को फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते है। हालांकि उनके नाम फाइनल नहीं है। लेकिन शिंदे सीएम पद फडणवीस को देने के लिए मान तो गए हैं, लेकिन अभी भी भाजपा को टेंशन दे रहे है। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की सरकार में हिस्सेदारी को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। कहा जा रहा है कि वह डिप्टी सीएम बनने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन कैबिनेट में उनका स्थान क्या होगा यह अब तक तय नहीं हुआ है। खबर है कि वह लगातार गृहमंत्रालय की मांग पर अड़े हुए हैं।

पहले फडणवीस के पास था ये विभाग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जब शिंदे सीएम थे, तब यह विभाग फडणवीस के पास था। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि गुरुवार को शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। फडणवीस ने भी जानकारी दी है कि औपचारिक पत्र के जरिए शिवसेना ने सरकार को समर्थन दे दिया है। वैसे अब खबरें यह हैं कि शिंदे गृहमंत्रालय के साथ कैबिनेट में शिवसेना के लिए 12 मंत्री पद चाहते हैं। शिवसेना प्रमुख का मानना है कि नई सरकार में सीएम पद नहीं मिलने के चलते सिर्फ गृहमंत्रालय ही है जो उनके लिए उचित होगा।

भाजपा नहीं छोड़ेगी ये मंत्रालय
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अगर बीजेपी और फडणवीस गृहमंत्रालय नहीं छोड़ते हैं, तो शिंदे को शहरी विकास, राजस्व, ऊर्जा जैसे मंत्रालय दिए जा सकते हैं। इधर, शिवसेना के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि शिंदे गृहमंत्रालय पर अड़े हुए हैं। यह एक धारणा बनाने में उनकी मदद करेगा कि सीएम पद जाने के बाद भी उनकी ताकत कम नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे के करीबियों का कहना है कि वह सरकार में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन कैबिनेट का हिस्सा बनने को लेकर कोई वादा नहीं किया है। 

pc-tv9