Margashirsha Purnima 2025: जाने कब हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा, इसके साथ ही क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा का समय

इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसमें भी मार्गशीर्ष पूर्णिमा अत्यधिक विशेष मानी जाती है। इस पूर्णिमा के दिन व्रत, स्नान, दान, लक्ष्मी पूजा और चंद्र को अर्घ्य दिया जाता है, हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? साथ ही जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा का मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा का समय।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? 
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि की शुरूआत इस साल 04 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर होगी, वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 05 दिसंबर शुक्रवार को प्रात 4 बजकर 43 मिनट पर हो जाएगा। ऐस में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 04 दिसंबर को मनाई जाएगी।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा मुहूर्त
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त 08 बजकर 04 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक है, मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दान स्नान के बाद होगा, इस दिन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.10 से 06.04 बजे तक है, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.50 से दोपहर 12.32 बजे तक है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा का समय
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा, उसके बाद से प्रदोष काल शुरू होगा, इसमें माता लक्ष्मी का पूजन किया जा सकता है।

pc- msn.com