Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या को जरूर करें ये उपाय, मिलेगा धन धान्य और पूर्वजों का आशीर्वाद
- byShiv
- 28 Jan, 2025

PC: Jansatta
मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आने वाले संकट टल सकते हैं। ये उपाय सरल हैं और हम आपको इन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।
मौनी अमावस्या की सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करें और शुभ फल पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें। मौनी अमावस्या पर दान का विशेष महत्व है। संकटों से बचने के लिए जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, बर्तन आदि दान करें।
मौनी अमावस्या पर अपने पूर्वजों की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण करें, ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो और परेशानियां दूर रहें। मौनी अमावस्या पर ब्राह्मणों को घर बुलाकर उन्हें भोजन और दक्षिणा दें, ताकि आपके घर में शांति और सद्भाव बना रहे।
इस दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, कुत्तों को रोटी खिलाएं और मछलियों को आटे की गोलियां डालें। शुभ फल पाने के लिए छत पर पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें।