महिंद्रा ने एसयूवी मार्केट में फिर मचाया तहलका, नई बोलेरो और नियो हुई अब और स्टाइलिश, पावरफुल और लग्ज़री, दो अपग्रेड मॉडल पेश

  • नई बोलेरो और बोलेरो नियो का दमदार लॉन्च, कीमत ₹7.99 लाख से शुरू

 

नई बोलेरो

  •  बोल्ड डिज़ाइन
  • नई ग्रिल और फ्रंट फॉग लैंप
  • डायमंड-कट आर15 अलॉय व्हील्स
  • नई रंग विकल्प - स्टील्थ ब्लैक
  • ज़्यादा आरामदायक
  • लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ बेहतर आराम के लिए नए तरह की सीट
  • नई 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग पर लगे ऑडियो कंट्रोल
  • बेहतर सवारी आराम और हैंडलिंग विशेषताओं के लिए राइडफ्लो तकनीक
     

नई बोलेरो नियो

  • आधुनिक स्टाइल
  • आकर्षक हॉरिजॉन्टल एक्सेंट के साथ आकर्षक नई ग्रिल
  • डार्क मेटैलिक ग्रे आर16  अलॉय व्हील्स
  • नए रंग - जींस ब्लू, कंक्रीट ग्रे और डुअल-टोन विकल्प
  • • बेहद आराम और स्मार्ट प्रौद्योगिकी का संगम
  • दो नए इंटीरियर थीम विकल्प - लूनर ग्रे, मोका ब्राउन
  • लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ बेहतर आराम के लिए सीट की नई आकृति
  • रियर-व्यू कैमरा के साथ 22.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट प्रणाली
  • सहज और नियंत्रित ड्राइव के लिए एमटीवी-सीएल और एफडीडी सस्पेंशन के साथ  राइडफ्लो प्रौद्योगिकी

 

जयपुर। महिंद्रा ने भारतीय बाज़ार में बोलेरो की नई रेंज लॉन्च कर दी है, जिसने SUV सेगमेंट में फिर से हलचल मचा दी है। नई बोलेरो और बोलेरो नियो को न सिर्फ ताज़ा डिज़ाइन, बल्कि एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे ज़्यादा स्टाइलिश और कम्फर्टेबल बोलेरो है।

शहरी युवाओं के लिए पावर और परफॉर्मेंस के साथ-साथ स्टाइल 

नई बोलेरो नियो के साथ कंपनी ने शहरी युवाओं को सीधे टारगेट किया है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जो पावर और परफॉर्मेंस के साथ-साथ स्टाइल में भी कोई समझौता नहीं करना चाहते। नियो में अब 22.8 सेमी की बड़ी टचस्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और लेदरेट सीट्स दी गई हैं। साथ ही, MTT टेक्नोलॉजी और लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे फीचर्स इसे कठिन सड़कों पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं।

 एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख से शुरू 

अब बात करते हैं इसकी कीमत की। नई बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होती है और ₹9.69 लाख तक जाती है। वहीं बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत ₹8.49 लाख है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹9.99 लाख है। यानी ₹10 लाख से कम में एक टॉप-क्लास SUV अब आपके गैराज में हो सकती है।

बोलेरो हमेशा से मज़बूती और भरोसे का प्रतीक

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, “बोलेरो हमेशा से मज़बूती और भरोसे का प्रतीक रही है। नई रेंज को हम नए भारत की बदलती जरूरतों के हिसाब से डिज़ाइन कर रहे हैं। यह गाड़ी शहरों और गांवों दोनों में बराबर ताकत और सुविधा देती है।”

7.8 सेमी का टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल

बोलेरो का नया अवतार अंदर से भी उतना ही आकर्षक है जितना बाहर से। इसमें 17.8 सेमी का टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, नई लेदरेट सीट्स और बेहतर राइडफ्लो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सस्पेंशन और कंट्रोल को बेहतर बनाती है। नए स्टील्थ ब्लैक रंग के साथ इसका लुक और भी बोल्ड हो गया है।

नए कलर भी शामिल 

बोलेरो नियो में कई नए रंग भी शामिल किए गए हैं। जैसे जींस ब्लू, कंक्रीट ग्रे और तीन डुअल-टोन ऑप्शन, जिससे यह गाड़ी यूथ को सीधा अट्रैक्ट करती है। इसके अलावा मौजूदा पर्ल व्हाइट, रॉकी बेज और स्टेल्थ ब्लैक जैसे रंग भी मौजूद हैं।
 

16 लाख से ज़्यादा भारतीय ग्राहक

बोलेरो की विरासत कोई छोटी नहीं है। 25 साल की मज़बूत मौजूदगी और 16 लाख से ज़्यादा भारतीय ग्राहकों की बोलेरो हमेशा से पहली पसंद रही है। अब इसका नया अवतार, स्टाइल और सुविधा का नया बेंचमार्क सेट करने को तैयार है।