Offbeat: पराई स्त्री से संबंध बनाने वाले को यमलोक में मिलती है ऐसी खौफनाक सजा, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण
- byShiv
- 21 Jan, 2025
PC: haribhoomi
धरतीलोक में मनुष्य द्वारा जो भी कर्म किए जाते हैं उसका फल उसे जरूर भोगना पड़ता है। गरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि व्यक्ति को मानव जीवन में अच्छे और बुरे कर्म करने पर क्या क्या सजा दी जाती है। इसी के आधार पर ये भी पता चलता है कि उसे अगला जन्म किस रूप में मिलेगा। गरुड़ पुराण में पराई स्त्री और मनुष्य के बीच शारीरिक संबंध को लेकर भी सजा का उल्लेख है।
मित्र की पत्नी के साथ संबंध बनाने पर सजा
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो पुरुष अपने मित्र की पत्नी के प्रति बुरी नजर रखता है और उसके साथ संबंध बनाता है तो उसे यमलोक में भयानक सजा भुगतनी पड़ती है। पुराण के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति को कई तरह की यातनाएं दी जाती है। इसके बाद उसे धरती पर गधे की योनि में जन्म लेना होता है।
पराई स्त्री पर नजर डालने वालों की सजा
पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने वाले शख्स को लेकर भी गरुड़ पुराण में सजा बताई गयी है। गरुड़ पुराण के मुताबिक, जो पुरुष दूसरी स्त्री पर गंदी नजर रखते है और उसका शोषण करता है, उन्हें मरणोपरांत यमलोक में लोहे के धधकते गरम खंबे से आलिंगन करवाया जाता है।




