Offbeat: महाभारत के युद्ध में किसके रथ पर सवार थे हनुमान जी, क्लिक कर जानें यहाँ
- byShiv
- 10 Jan, 2025

PC: Patrika
आपको शायद इस बारे में जानकारी ना हो कि महाभारत के युद्ध का हिस्सा हनुमान जी भी थे। उन्होंने इस युद्ध में अहम भूमिका निभाई।
महाभारत के युद्ध में हनुमान जी, अर्जुन के रथ पर एक झंडे यानी ध्वज के साथ विराजमान थे। भगवान कृष्ण के आदेश पर ही हनुमान जी सूक्ष्म रूप में अर्जुन के रथ पर सवार हो गए थे।
हनुमान जी अर्जुन की मदद करने के लिए रथ पर विराजमान हो गए थे। हनुमान जी, अर्जुन के रथ पर विराजमान थे और वो शक्तिशाली अस्त्रों को नष्ट कर देते थे।
जब कर्ण और अर्जुन के बीच युद्ध हो रहा था तो हनुमान जी बेहद क्रोधित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तेज गर्जना की जिस से कौरवों की सेना भागने लगी थी।
हनुमान जी की गर्जना सुनकर पांडवों की सेना भी डरने लगी। हनुमान जी के कारण ही भीष्म और कर्ण के प्रहार के बावजूद भी अर्जुन के रथ का कुछ नहीं हुआ।
आपको बता दें कि हनुमान जी का वजन रथ को स्थिर रखता था, जिससे कौरवों के बाण अर्जुन के रथ को नुकसान नहीं पहुंचा पाते थे।