PAN card: इसी महीने की 31 तारीख को लाखों लोगों के पैन कार्ड हो जाएंगे बंद, जाने क्यों
- byShiv
- 26 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल का आखिरी महीना खत्म होने को हैं और नया साल शुरू होने वाला है। लेकिन नए साल में लाखों लोगों के पैन कार्ड पहली तारीख यानी 1 जनवरी 2026 से काम नहीं करेंगे यानी इसी महीने 31 दिसंबर की रात तक लाखों पैन कार्ड बंद हो सकते हैं। जिन लोगों के पैन कार्ड बंद हो जाएंगे, उनके कई जरूरी काम पर ब्रेक लग जाएंगे।
क्यों हो सकता हैं ऐसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। ऐसे में जिन लोगों का आधार-पैन लिंक नहीं होगा, उनका पैन इस तारीख के बाद डिएक्टिवेट यानी निष्क्रिय हो जाएगा।
जारी हो चुका हैं नोटिफिकेशन
खबरों की माने तो आयकर विभाग की ओर से 3 अप्रैल 2025 को जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया था कि जिन लोगों को पैन एक अक्टूबर 2024 के बाद आवंटित हुए हैं, उन्हें इस साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक पैन को आधार से लिंक करना जरूरी है।
pc- siasat.com






