Petrol and Diesel Price Hike: देश के लोगों को फिर से झटका, पेट्रोल 87 तो डीजल 91 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, 10 दिन में तीसरी बार झटका

pc- bajajfinservmarkets.in

इंटरनेट डेस्क। देश के लोगों को सुबह उठने के साथ में ही आज एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। जी हां 10 दिन के अंदर अंदर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। 

10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
मीडिया रिपोटर्स की की माने तो ईंधन की कीमतों में 10 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

चार महानगरों में पेट्रोल के नए दाम

शहर

नया पेट्रोल दाम (प्रति लीटर)

बढ़ोतरी

दिल्ली

99.51 रुपये

87 पैसे

कोलकाता

110.64 रुपये

94 पैसे

मुंबई

108.49 रुपये

90 पैसे

चेन्नई

105.31 रुपये

82 पैसे

चार महानगरों में डीजल के नए दाम

शहर

नया डीजल दाम (प्रति लीटर)

बढ़ोतरी

दिल्ली

92.49 रुपये

91 पैसे

कोलकाता

97.02 रुपये

95 पैसे

मुंबई

95.02 रुपये

94 पैसे

चेन्नई

96.98 रुपये

87 पैसे