Petrol-Diesel Price Hike: लोगों को महंगाई का झटका, पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम, पेट्रोल 3.14 तो डीजल 3.11 प्रति लीटर हुआ महंगा
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के लोगों को सुबह उठने के साथ ही महंगाई का झटका लगा हैं, पांच राज्यों के चुनाव पूरे होते ही देश की सरकार ने देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर बढ़ गया है। तेल की खुदरा कीमतों में करीब 4 साल बाद बदलाव किया गया है। इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा कर दिया था।
आज से हो गए दाम लागू
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में देशभर में बदलाव दिख रहा है। नई दरें शुक्रवार रात से ही लागू हो चुकी हैं, पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया था, पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि अगर तेल के खुदरा दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में ही 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच जाएगा। हालांकि, पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में जो बढ़ोतरी की गई है, घाटे के मुकाबले कम ही है।
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।
आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव
पेट्रोल की नई कीमतें (15 मई 2026)
नई दिल्ली – ₹97.77 प्रति लीटर (+₹3.00)
मुंबई – ₹106.64 प्रति लीटर (+₹3.10)
कोलकाता – ₹108.74 प्रति लीटर (+₹3.29)
चेन्नई – ₹103.90 प्रति लीटर (+₹3.10)
गुरुग्राम – ₹98.29 प्रति लीटर (+₹2.99)
नोएडा – ₹98.04 प्रति लीटर (+₹3.30)
बेंगलुरु – ₹106.17 प्रति लीटर (+₹3.21)
भुवनेश्वर – ₹104.57 प्रति लीटर (+₹3.60)
चंडीगढ़ – ₹97.27 प्रति लीटर (+₹2.97)
हैदराबाद – ₹110.89 प्रति लीटर (+₹3.39)
जयपुर – ₹108.19 प्रति लीटर (+₹3.16)
डीजल की नई कीमतें (15 मई 2026)
नई दिल्ली – ₹90.67 प्रति लीटर (+₹3.00)
मुंबई – ₹93.14 प्रति लीटर (+₹3.11)
कोलकाता – ₹95.13 प्रति लीटर (+₹3.11)
चेन्नई – ₹95.47 प्रति लीटर (+₹3.08)
गुरुग्राम – ₹90.77 प्रति लीटर (+₹3.00)
नोएडा – ₹91.31 प्रति लीटर (+₹3.50)
बेंगलुरु – ₹94.10 प्रति लीटर (+₹3.11)
भुवनेश्वर – ₹96.11 प्रति लीटर (+₹3.56)
चंडीगढ़ – ₹85.25 प्रति लीटर (+₹2.80)
हैदराबाद – ₹98.96 प्रति लीटर (+₹3.26)
जयपुर – ₹93.43 प्रति लीटर (+₹2.94)
pc-kalingatv.com



