Petrol Diesel Price: राजस्थान और देश के बड़े महानगरों में आज क्या कीमत हैं पेट्रोल और डीजल की, अभी करें पता

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा भाव जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के रेट जान ले। आज महीने की 28 नवबंर की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

कब हुआ था रेटों में बड़ा बदलाव

आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

शहरPetrol RateDiesel Rate
नई दिल्ली94.7787.67
लखनऊ94.6987.80
हैदराबाद107.4695.70
चेन्नई100.9092.48
मुंबई103.5090.03
पटना105.5891.82
बेंगलुरु102.9289.02
जयपुर104.7290.21

pc- financialexpress.com