Petrol Diesel Price: देश के बड़े शहरों के साथ राजस्थान में भी धड़ाधड़ बदल रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आज के ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा भाव जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के रेट जान ले। 20 मई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। इसके बाद एक बार फिर से 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 2022 के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। हालांकि, आज कीमतें कल के स्तर पर स्थिर हैं।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 109.32 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 94.50 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

  • दिल्ली में आज पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹107.59 प्रति लीटर और डीजल ₹94.08 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹109.70 प्रति लीटर और डीजल ₹96.07 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • चेन्नई में पेट्रोल ₹104.46 प्रति लीटर और डीजल ₹96.11 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल ₹107.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.04 प्रति लीटर हो गया है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹99.29 प्रति लीटर और डीजल ₹91.80 प्रति लीटर है.
  • नोएडा में पेट्रोल ₹98.91 प्रति लीटर और डीजल ₹92.21 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹98.10 प्रति लीटर और डीजल ₹86.09 प्रति लीटर है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹111.88 प्रति लीटर और डीजल ₹99.95 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹105.09 प्रति लीटर और डीजल ₹96.68 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • जयपुर में पेट्रोल ₹109.32 प्रति लीटर और डीजल ₹94.50 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • लखनऊ में पेट्रोल ₹98.40 प्रति लीटर और डीजल ₹91.73 प्रति लीटर है

    pc- live hindustan news