Petro-Diesel Price: 26 मई को क्या हैं देश के बड़े शहरों और राजस्थान में पेट्रोल डीजल के भाव

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 26 मई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

क्यों कि एक दिन पूर्व यानी के 15 मई को ही भाव बढ़ाए गए है। 11 दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम चौथी बार बढ़ा दिए गए है। कल सोमवार को ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई, जिससे पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम- 

शहर का नाम पेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi)₹102.12₹95.20
मुंबई (Mumbai)₹111.21₹97.83
कोलकाता (Kolkata)₹113.51₹99.82
चेन्नई (Chennai)₹107.77₹99.55
नोएडा (Noida)₹102.12₹95.20
पटना (Patna)₹113.35₹99.36
गाजियबाद (Ghaziabad)₹101.80₹94.90
बेंगलुरु (Bengaluru)₹102.92₹90.99
हैदराबाद (Hyderabad)₹115.69₹103.82

pc-etv bharat