Petrol-Diesel: आरबीआई गर्वनर ने दिए संकेत, भारत में जल्द बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल दाम
- byShiv
- 14 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इसके चलते तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसकी वजह से भारत में भी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता हैं, इसके पूरे पूरे संकेत सामने आ रहे है। अगर ये संघर्ष इसी तरह लंबे समय तक चलता रहा तो भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है।
क्या बोले गवर्नर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्विट्जरलैंड में स्विस नेशनल बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा आयोजित एक कॉन्प्रेंस में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो सरकार को कीमतों में हुई बढ़ोतरी का कुछ भार ग्राहकों पर डालना ही पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष जारी रहने के कारण उत्पाद शुल्क में कटौती की गई है, जबकि सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेता कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को वहन कर रहे हैं।
बढ़ रही लोगों की चिंता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संजय मल्होत्रा का ये बयान पीएम मोदी के तेल और गैस की खपत कम करने की अपील के बाद आया है। ऐसे में ये लोगों के लिए चिंता का विषय है, तो वहीं प्रधानमंत्री ने सोना खरीदने को भी कुछ समय के लिए टालने की अपील की, ताकि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रहे। जिसके बाद हाल ही में सरकार ने सोने पर लगने वाली ड्यूटी भी काफी बढ़ा दी है और आयात कम करने के लिए आगे और कदम उठाए जा सकते हैं।
pc- punjabkesari.in





