Petrol-Diesel: देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें, पंपों पर लगी लंबी कतारे, सरकार ने कहा अफवाहों पर नहीं दें ध्यान
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने के बाद से सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही है। इन्हीं अफवाहों के बीच मध्य प्रदेश और गुजरात के कई जिलों में अफरा-तफरी मच गई। इंदौर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच समेत गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर, सूरत और राजकोट में मंगलवार से पेट्रोल पंपों पर देर रात तक लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लोग ड्रम, केन, बोतल और कुप्पियों में ईंधन भरकर ले जाने लगे। जिससे कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद पंप बंद कर दिए गए
प्रशासन क्या कह रहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रशासन का साफ कहना है कि किसी भी तरह की पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, फिर भी लोग घबराकर पेट्रोल-डीजल के लिए घंटों लाइन में लगे हुए हैं। इंदौर में मंगलवार को करीब तीन दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भीड़ जुट गई। वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
गुजरात के बड़े शहरों में अफरा-तफरी
गुजरात में अहमदाबाद से शुरू हुई अफवाह शाम तक देखते ही देखते वडोदरा, गांधीनगर, सूरत और राजकोट तक फैल गई, ऑफिस टाइम के बाद लोग सीधे पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए, जिससे देर रात तक अफरातफरी मची रही। सरकार और तेल कंपनियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद सोशल मीडिया के मैसेज ने लोगों में डर पैदा कर दिया। इसी बीच राजकोट में तो पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल चुडासमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (प्व्ब्स्) के सेल्स हेड अमित जायसवाल ने शिकायत में कहा कि चुडासमा ने सार्वजनिक रूप से झूठा बयान दिया कि पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है, इससे जनता में दहशत फैली और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया।
pc- bhaskar






