PM Kisan yojana:क्या पति-पत्नी दोनों उठा सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, जान ले आप भी पूरी....
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। अभी तक इसकी 22 किस्त जारी की जा चुकी है। वर्तमान में करोड़ों लाभार्थी किसान इसकी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्या पति-पत्नी दोनों को मिलती हैं किस्त
कई परिवारों में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या पति और पत्नी दोनों अलग-अलग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पीएम किसान योजना के सरकारी नियमों के अनुसार, एक किसान परिवार में केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है। इस योजना के तहत परिवार का अर्थ पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से है। यदि पति और पत्नी दोनों इस योजना के तहत पंजीकरण कराते हैं और पैसा प्राप्त करते हैं, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
पात्रता की मुख्य शर्तें
लाभार्थी के नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए और उसका लैंड रिकॉर्ड (भू-लेख) अपडेट होना चाहिए।
योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी किसानों को अपना ई-केवाईसी पूरा करना आवश्यक है।
बैंक खाते का आधार से लिंक होना और डीबीटी विकल्प का सक्रिय होना अनिवार्य है।
pc- news18






