PM Kisan yojana: जाने कब जारी हो सकती हैं पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में से ही एक योजना हैं पीएम किसान योजना, इस योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये का लाभ दिया जाता है जिसे साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब रिलीज हो सकती है।
किसे मिलेंगे 2000 रुपये?
जो किसान योजना के लिए पूरी तरह से पात्र है
जिस किसान ने योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों को पूरा करवाया है
जिस किसान के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन है आदि
23वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
पीएम किसान योजना के तहत इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है
अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी है
बीती 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी हुई
इस योजना के तहत हर किस्त 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
23वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में 23वीं किस्त रिलीज हो सकती है
हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
pc- tv9





