PM Kisan yojna:क्या मई के महीने में जारी होगी 23वीं किस्त, आ गया हैं नया अपडेट

इंटरनेट डेस्क। देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं और इनको केंद्र सरकार चलाती है। ऐसे में एक योजना हैं पीएम किसान योजना। इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसमें पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे। ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। वहीं, योजना से जुड़े सभी किसानों को अब 23वीं किस्त का इंतजार है क्योंकि अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी है।

कब आएंगे
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 23वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? कई मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि इसी महीने यानी मई में जारी हो सकती है 23वीं किस्त। तो चलिए जानते हैं इस बारे में और दूर करते हैं कंफ्यूजन। पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। 22वीं किस्त पिछले महीने 13 मार्च 2026 को जारी हुई। इस हिसाब से अगर 23वीं किस्त के चार महीने का समय जोड़ें, तो ये जून में पूरा हो रहा है।

इस महीने नहीं आएगी
ऐसे में ये कहना है कि इसी महीने मई में 23वीं किस्त जारी होगी, ये गलत हो सकता है। 22वीं किस्त के बाद अब 23वीं किस्त का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना ये जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के आखिर में या जुलाई के शुरुआती समय में जारी हो सकती है।

pc- punjabkesari.com