Pm Kisan Yojana: आपको भी लेना अगर योजना का लाभ तो बिना देर करें आज ही पूरे करें ये काम
- byShiv
- 04 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में किसानों को हर साल 6 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। 2-2 हजार के रूप में। अब तक कुल 22 किस्तें भेजी जा चुकी हैं और किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में बता रहे हैं की आपको कौन कौन से काम करवा लेने है।
यह काम करवाना सबसे जरूरी
किसान योजना में लाभ ले रहे सभी किसानों को भारत सरकार की ओर से ई-केवाईसी करवाने को लेकर हिदायत जारी कर दी गई है। बता दें अगर किसान योजना में लाभ लेते रहना चाहते हैं तो ई केवाईसी करवाना बहुत जरूरी है।
फार्मर रजिस्ट्री भी जरूरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ ले रहे हैं बहुत से किसानों ने फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। अगर आप भी इन किसानों की लिस्ट में शामिल है तो फिर आपको मिलने वाला लाभ रुक सकता है।
pc- dwello.in






