PM KisanYojana: इन किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, ये कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को 23वीं किस्त की सौगात इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने मिल सकती है। किस्त के रूप में पात्र किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। इससे पहले 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। पर इन सबके बीच कुछ किसान ऐसे भी रहने वाले हैं जिनको 23वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

किन किसानों को नहीं मिलेगी 23वीं किस्त? 

नंबर 1
इसमें पहले वे किसान हैं जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है या ये काम अधूरा है।

नंबर 2
दूसरे वे किसान किस्त के लाभ से वंचित रहंगे जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। विभाग की तरफ से शुरुआत से ही कहा जा रहा था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।

नंबर 3
तीसरे नंबर पर वो किसान हैं जिन्होंने अभी तक बैंक खाते से आधार को नहीं जोड़ा है।  उन किसानों को भी ये लाभ नहीं मिलेगा।

PC- aaj tak