PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त लेने के लिए पहले आपको करने होंगे ये 3 जरूरी काम पूरे
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की और से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। पर इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ काम करवाने होते हैं। योजना से जुड़े किसान अगर ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। पर क्या आप इन कामों के बारे में जानते हैं? चलिए जानते हैं वे कौन से काम हैं।
किसानों को कौन से काम करवाने होते हैं?
ई-केवाईसी
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
ये काम आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से भी करवा सकते हैं
भू-सत्यापन
अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो आपको भू-सत्यापन का काम करवाना होता है
इसमें आपको अपनी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन करवाना होता है
किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम भी करवाना जरूरी होता है
आधार लिंकिंग
आधार लिंकिंग का काम करवाना जरूरी है ताकि किस्त न अटके
इसके लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है
फिर यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप ये काम करवा सकते हैं
pc- tv9






