PM Modi: पीएम मोदी ने कंपनियों से कहा, ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाएं

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को कंपनियों से अपील की है कि वे सिर्फ अपना मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान न दें, बल्कि देश में ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाएं। प्रधानमंत्री गुरुवार को फिक्की की वार्षिक आम बैठक और सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विकास की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है। उद्योग जगत को भी विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनना होगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोदी ने कहा कि सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कॉरपोरेट टैक्स की दरें घटाई हैं, इनकम टैक्स में राहत दी है और अनुपालन से जुड़े नियमों को आसान बनाया है। इसके अलावा, व्यापार के नए अवसर खोलने के लिए कई देशों के साथ समझौते भी किए गए हैं। अब कंपनियों को यह दिखाना चाहिए कि इन फैसलों का फायदा अर्थव्यवस्था और आम लोगों को मिल रहा है। 

प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से भारत के बढ़ते फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नेटवर्क का फायदा उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कंपनियों को खुद रणनीति बनानी चाहिए कि वे इन व्यापार समझौतों के जरिए दूसरे देशों में अपने कारोबार को कैसे बढ़ा सकती हैं। इसके लिए हर अवसर की पहचान करने की जिम्मेदारी सरकार पर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

pc- indiatv.in