एक मंच पर दिखी दुनिया की 3 महाशक्तियाँ, जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप ने कई मुद्दो पर जताई सहमति
- byShiv
- 20 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दुनिया ने तीन शक्तियों का मिलन एक साथ देखा, चीन, अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति एक साथ एक मंच पर दिखे। गुरुवार को हुई एक त्रिपक्षीय बैठक में शी जिनपिंग, व्लादिमिर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप ने रिश्तों में सुधार लाने, तेल की आपूर्ति बढ़ाने और परमाणु हथियारों को कम कैसे किया जाए, इसके लिए बातचीत करने पर सहमत हुए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सबसे बड़ी बात ये है कि इन तीनों देशों ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की आलोचना की और कहा कि सरकारी अधिकारियों को कोर्ट की कानूनी कार्रवाई से छूट मिलनी चाहिए और साथ ही सबने चेतावनी दी कि कोर्ट को अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
डोनाल्ड ट्रम्प ने व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ हुई इस मुलाकात की सराहना करते हुए कहा कि तीनों नेता वास्तव में इतिहास रच रहे हैं। अपनी शुरुआती टिप्पणी में, ट्रम्प ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्तियां, अमेरिका, रूस और चीन, अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को कम करने पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध सहित अन्य विवादों को सुलझाने के मामले में तीनों देशों के कई हित समान हैं।
pc- newsonair.gov.in






