PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में युवा खिलाड़ियों और प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। अपनी इस आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सुबह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ मंच साझा किया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय युवा खिलाड़ियों और प्रवासी भारतीयों के साथ उत्साहपूर्वक बातचीत की और ऑटोग्राफ दिए।

दिए ऑटोग्राफ भी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल मैस्कॉट रूबी द रू से मुलाकात की। पीएम ने युवा क्रिकेटरों से भी बातचीत की और उनके दौरे के दौरान उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिए। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया खेल के क्षेत्र में एक-दूसरे का समर्थन और विकास करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा।

ओलंपिक के लिए बोली लगाएगा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी भारत के ओलंपिक सपने का समर्थन किया है। 2036 समर ओलंपिक के लिए होस्ट शहर का चुनाव इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी 2029 के मध्य में करेगी। फिलहाल भारत और कतर इस दौड़ में सबसे आगे हैं। भारत ने अहमदाबाद को मुख्य होस्ट शहर के तौर पर प्रस्तावित किया है और अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए कई ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

pc- dd news