Prayagraj Maha Kumbh: महिला नागा साधु को धारण करना हो ऐसा वस्त्र, इस बात की नहीं है अनुमति

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज से महाकुंभ शुरू हो चुका है, जो अगले महीने की 26 तारीख तक तक चलेगा। महाकुंभ में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंंच चुके हैं। खबरों के अनुसार, आज अमृत स्नान के अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 

वहीं लाखों की संख्या में नागा साधुओं ने भी संगम में डुबकी लगाई है। वहीं महिला नागा साधु बड़ी संख्या में यहां पर पहुंच चुकी हैं। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या  महाकुंभ के दौरान उन्हें भी नागा साधुओं की तरह निर्वस्त्र होकर रहना पड़ता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि अन्य दिनों की तरह महिल नागा साधु इस महाकुंभ में भी वस्त्र पहनकर रहेंगी। वह गेरुआ रंग के कपड़े पहनती हैं। महिल नागा साधुओं का गेरुआ वस्त्र बिना सिला हुआ रहता है। इस वस्त्र में वह सुबह से शाम तक भगवान शिव की आराधना करेंगी। वहीं महिला नागा साधुओं को सार्वजानिक जगहों पर नग्न रहने की अनुमति नहीं है।

PC: indiatv