Rahul Gandhi: राहुल गांधी की जबान से पहली बार हुआ गर्लफ्रेंड का जिक्र... कैंब्रिज के रेेस्टोरेंट में....
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोनिया गांधी की बुक बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव की लॉन्चिंग हो चुकी है। इस मौके पर कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की आत्मकथा की औपचारिक लॉन्चिंग के दौरान गांधी परिवार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। राहुल गांधी ने बुक विमोचन समारोह में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। इस दौरान उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए कैंब्रिज के दिनों की एक याद सुनाई।
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने बचपन से अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात की कहानी कई बार सुनी थी। कई साल बाद जब वे खुद पढ़ाई के लिए कैंब्रिज गए, तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से उस ऐतिहासिक रेस्टोरेंट में चलने के लिए कहा, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।
किस्से को याद करते हुए राहुल ने कहा कि उस रेस्टोरेंट के दरवाजे का रंग पीला था। जब वे वहां पहुंचे और स्टाफ ने पूछा कि कितने लोग हैं, तो उन्होंने जवाब दिया दो। अंदर जाकर दोनों ने मेन्यू देखा और खाना ऑर्डर किया। राहुल के मुताबिक, रेस्टोरेंट के वेटर ने उन्हें राजीव और सोनिया गांधी की पुरानी मुलाकातों से जुड़ी यादें भी बताईं।
बचपन की यादों को किया साझा
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के आपसी रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने कहा कि घर में उन्होंने हमेशा राजीव और सोनिया गांधी को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा। उनके मुताबिक, घर में पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठती थीं, उनके लिए माता-पिता के प्यार की यही परिभाषा थी। राहुल ने बताया कि बचपन में जब वे अपने दोस्तों के घर जाते थे और वहां माता-पिता को इस तरह साथ नहीं देखते थे, तो वे हैरानी से अपने दोस्तों से पूछते थे कि उनके माता-पिता ऐसे क्यों नहीं रहते।
pc- inc






