Rajasthan: बेहोशी की हालत में IT कंपनी की महिला मैनेजर के साथ कार में गैंगरेप, सुबह शरीर से गायब मिले अंडरगारमेंट्स, तब समझ आया....
- byShiv
- 26 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार निजी आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबरों की माने तो पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या बताया पीड़िता ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने बताया कि वह उदयपुर की रहने वाली है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 20 दिसंबर को कंपनी की ओर से एंड ऑफ ईयर और सीईओ के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। पार्टी रात करीब 9 बजे शुरू हुई और 21 दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे तक चली, पार्टी में शराब पी गई और देर रात तक डांस होता रहा।
पिलाई थी सिगरेट
खबरों की माने तो पीड़िता ने बताया कि जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो कुछ लोग उसे घर छोड़ने की बात कह रहे थे। इसी दौरान कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने बाकी मेहमानों को भेज दिया। आरोप है कि रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने पीड़िता को उसी की कार में बैठाया, कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति ड्राइविंग सीट पर था और कंपनी का सीईओ भी मौजूद था, तीनों पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने कार से निकले, रास्ते में एक दुकान से सिगरेट जैसा कुछ खरीदा गया और पीड़िता को भी दिया गया, उसे पीते ही पीड़िता पूरी तरह बेहोश हो गई।
कर रहा था छेड़छाड़
पीड़िता के अनुसार, कुछ समय बाद जब उसे होश आया तो सीईओ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद सीईओ और महिला एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने बिना उसकी सहमति के बारी-बारी से यह कृत्य किया। बार-बार कहने के बावजूद उसे सुबह करीब 5 बजे घर छोड़ा गया। अगले दिन पूरी तरह होश में आने पर पीड़िता को अपने शरीर पर चोटों के निशान मिले। उसके एक कान की बाली, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द और घाव थे, इसके बाद पीड़िता ने अपनी कार के डैशकैम का ऑडियो वीडियो चेक किया, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होना सामने आया।
pc- hindustan






