Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा, गुलाबी नगरी में होगा अब ये नया काम...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बड़ी घोषणा की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने इस दौरान गुलाबी नगर में ‘अटल काव्य स्मारक’ एवं ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ के निर्माण का ऐलान किया है।

सीएम ने किया ऐलान
खबरों की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल ने गुरुवार को इस संबंध में ऐलान करते हुए कहा कि सिटी पार्क (मानसरोवर) में ‘अटल काव्य स्मारक’का निर्माण करवाया जाएगा। इसके माध्यम से ई-लाइब्रेरी, पुस्तकालय सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही, उन्होंने जयपुर में ही ‘अटल लोकतंत्र उपवन’ भी विकसित किए जाने की भी घोषणा की।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान ये भी कहा कि यह पहल पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जीवंत रखने के साथ ही लोकतंत्र, साहित्य और राष्ट्रीय चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

pc- hindustan, moneycontrol.com, firstindia.co.in