Rajasthan: सीएम भजनलाल ने सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अब प्रदेश को दी ये बड़ी सौगात
- byShiv
- 25 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को इसी कड़ी में सीकर और झुंझुनूं के लोगों को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल ने सीकर में 155 करोड़ व झुंझुनूं में 384 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने सीकर जिले के लिए 155 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
क्या क्या हुआ हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भगेगा-नीमकाथाना रेलवे स्टेशनों के मध्य आरओबी और सबलपुरा स्टैंड से भढ़ाढ़र तिराहे तक फोर-लेन सड़क के शिलान्यास आदि किए गए हैं। वहीं विभिन्न सड़कों के चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण सहित कई कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है।
झुंझुनूं जिले के लिए 384 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसमें चिड़ावा में उप जिला चिकित्सालय एवं नवलगढ़ के सौंदर्यीकरण कार्यों सहित अन्य कार्यों के शिलान्यास शामिल हैं। वहीं, आरडीएसएस योजना के तहत 191 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
pc- aaj tak






